
बरेली – उत्तर प्रदेश के बरेली से एक चौकानेवाला मामला सामने आया है। हिंदू बाहुल्य इलाके में, शबनम नाम की गैर समुदाय की महिला के मकान खरीदने का विरोध तेज हो गया है। सोमवार को रक्षाबंधन के दिन मुहल्ले वाले शबनम के मकान का विक्रयपत्र रद्द कराने की मांग को लेकर सामूहिक पलायन की चेतावनी के साथ आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने अपने मकानों पर पोस्टर चस्पा कर दिए और हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। स्पष्ट किया कि, यदि महिला के मकान का बैनामा निरस्त नहीं हुआ तो वे लोग मुहल्ले से पलायन कर जाएंगे।

ये घटनाक्रम शहर के मुहल्ला गुलाबनगर स्थित पंजाबपुरा इलाके का है। यहां वकीलों वाली गली में विशाल सक्सेना का मकान हुआ करता था। पिछले दिनों विशाल सक्सेना ने शबनम नाम की एक महिला को अपना मकान बेच दिया। इस बीच, अब जब शबनम अपने नए घर में रहने लगीं। तब पंजाबपुरा के लोगों को उनके रहन-सहन से दिक्कत होने लगी। उनका आरोप है कि महिला अपने घर में तांत्रिक बुलाती हैं। एक कथित मौलाना, जिन्होंने मकान का सौदा कराया है। वे तंत्र विद्या के लिए अक्सर महिलाएं लेकर आते हैं। चिकन बनाने के बाद उसके पंख-ब़गैरह बाहर फेंक दिए जाते। इससे आसपास का माहौल बिगड़ने की आशंका बनी है।
इसी को लेकर सोमवार को पंजाबपुरा के दर्जनों महिला और पुरुषों ने अपने मकानों पर पायलन का नोटिस चस्पा करके विरोध-प्रदर्शन किया है।
गुलाबराय मुहल्ले के पंजाबपुरा में विशाल सक्सेना, जोकि शबनम के नाम अपने मकान का बैनामा करा चुके हैं। और अब वह यहां रहने भी लगी हैं। तब विरोध की घटना सामने आई है। वो भी सामूहिक पलायन की चेतावनी के साथ। इसने पंजाबपुरा ही नहीं बल्कि पूरे गुलाबनगर के साथ शहर में हलचल मचा दी है। यहां के लोगों का कहना है कि उन्हें शबनम की धार्मिक पहचान नहीं बल्कि उनके घर में होने वाली तंत्र विद्या से परेशानी है। उन्हें आशंका है कि तंत्र विद्या से उनके यहां विपरीत असर पड़ सकता है। इन्हीं आरोपों के साथ वे यहां दूसरे को मकान देने की मांग उठा रहे हैं।
स्रोत : अमृत विचार








