Menu Close

दिल्ली में भगवान राम की तस्वीर वाली प्लेट पर बेची जा रही थी बिरयानी, पुलिस ने की कार्यवाही

उत्तर पश्चिमी दिल्ली में एक बिरयानी विक्रेता अपनी दुकान पर गवान राम की इमेज वाली डिस्पोजेबल प्लेट पर अपनी डिश परोस रहा था। इस बात की जानकारी जैसे ही लोगों को हुआ उनमें आक्रोश फैल गया। वहीं, मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को सुलझाया। पुलिस ने बताया कि उसने विक्रेता की दुकान से भगवान राम की तस्वीर वाली प्लेट बरामद की है।

स्थानीय हिंदू समूहों ने रविवार को बिरयानी की दुकान पर देवता की इमेज वाली प्लेटों को देखा, तब यह घटना सामने आई। डिस्पोजेबल प्लेट पर भगवान राम की इमेज दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद दुकान के पास भीड़ जमा हो गई। इन प्लेटों पर बिरयानी परोसते देख स्थानीय लोगों ने विक्रेता का विरोध किया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पुलिस पहुंची और एक बिरयानी दुकान पर भगवान राम की इमेज छपी दो प्लेटें मिलीं। हम मामले की जांच कर रहे हैं।” इस बीच, लोगों ने अपने एक्स अकाउंट से विक्रेता द्वारा इस्तेमाल की गई भगवान राम की इमेज वाली प्लेट शेयर की।

सोशल मीडिया पर दिखा लोगों का गुस्सा 

एक एक्स यूजर संदीप ने लिखा, “वह जानबूझकर ऐसा कर रहा है। उसे यह भी पता है कि यह गलत है, लेकिन वह लगातार भगवान राम की इमेज वाली प्लेट में बिरयानी परोस रहा है।”
एक अन्य एक्स यूजर शिल्पा ने लिखा, “दिल्ली के जहांगीरपुरी में भगवान राम की इमेज वाली प्लेट पर बिरयानी परोसी गई। हिंदू संगठनों ने इसे देखा और पुलिस को बुलाया। उन्होंने देखा कि प्लेट में बिरयानी परोसी जा रही थी और उपयोग के बाद कूड़े में फेंक दी गई। कृपया दुकान के मालिक का नाम न पूछें।”

स्रोत : पंजाब केसरी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *