Menu Close

टोंक (राजस्थान) में सशस्त्र धर्मांधों द्वारा हिन्दुओं पर मामुली कारणों से आक्रमण : 19 हिन्दू घायल

घटनास्थल

टोंक (राजस्थान) – बता दे कि, यहां के मालपुरा में धर्मांधों ने तलवार, लाठी, काठी, परशु आदि द्वारा हिन्दुओं पर आक्रमण किया, जिसमें में 19 हिन्दू घायल हुए । धर्मांधोंने हिन्दू महिलाओं के आभूषण भी लूटे । ‘पुलिस २-३ दिन सुरक्षा देगी एवं बाद में निकल जाएगी; फिर आपको कौन बचा पाएगा ?’ ऐसी धमकी जाते समय धर्मांधों ने हिन्दुओं को दी । इस प्रकरण में पुलिस ने ३० लोगों को बंदी बनाया है।

धर्मांध युवकों ने दुपहिए पर इस क्षेत्र से जाते समय तेज हार्न बजाया, जिससे एक वृद्ध हिन्दू ने उन्हें टोक लगाई । इसके २ घंटे उपरांत भारी संख्या में वहां सशस्त्र धर्मांधों की भीड आ पहुंची और उन्होंने हिन्दुओं के घरों पर आक्रमण किया । इसमें नथुराम गुर्जर नामक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हुआ । उसे चिकित्सालय में भरती किया गया है ।

स्रोत : हिंदी सनातन प्रभात

Latest News