Menu Close

कश्मीर : मदरसे की आड में आतंकी गतिविधि बढाने का किया प्रयास, मौलाना के ८ स्थानों पर पुलिस द्वारा छापा

मदरसे के माध्यम से आतंकवादी कार्यवाहियां बढाने का प्रयास

श्रीनगर (जम्मू कश्मीर) –  जम्मू कश्मीर राज्य की जांच एजेंसी ने (एस.आई. ए. ने) मौलाना सर्जन बरकती के घर सहित ८ स्थानों पर छापे मारे । यह कार्यवाही अवैध चंदा जमा करने और आतंकवादी कार्यवाहियों द्वारा जमा किए गए डेढ करोड रुपयों के प्रकरण में की गई ।

आरोप है कि लोगों को इमोशनल ब्लैकमेल कर मौलाना बरकती लाखों रुपए की संपत्ति इकट्ठा कर चुका है। शुरुआती जाँच में सामने आया है कि बरकती ने अनंतनाग शहर में अपनी पत्नी के नाम पर 45 लाख रुपए की जमीन खरीदी थी। लेकिन बाद में उसने इस जमीन को 72 लाख रुपए में बेच कर 27 लाख रुपए का मुनाफा कमाया। चंदा वसूली कर उसने महल की तरह दिखने वाला एक बड़ा घर भी बनाया है। इसके अलावा, परिवार वालों के नाम पर कई FDR कराने की बात भी सामने आई है।

यही नहीं, बरकती ने मदरसा स्थापित करने के लिए करीब 30 हजार वर्ग फ़ीट जमीन खरीदी है। रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि वह इस जमीन का उपयोग आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने तथा युवाओं को आतंक की ओर ले जाने के लिए कर रहा था। इसके अलावा वह लोगों से वसूले गए पैसों का आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए भी कर रहा था। साथ ही उसे कई संदिग्ध स्रोतों से फंडिंग भी मिल रही थी। कुल मिलाकर उसने 1.5 करोड़ रुपए की कमाई की है।

स्रोत : सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *