Menu Close

झारखंड में उच्च शिक्षाप्राप्त प्रिया ने भावपूर्ण स्थिति में किया भग‍वान श्रीकृष्णजी से विवाह !

झारखंड – यहां की उच्च शिक्षाप्राप्त प्रिया नामक युवती ने श्रीकृष्णजी से विवाह किया है । इसके लिए उसने १४ वर्ष अपने आर्य समाजी परिवार से संघर्ष किया । उसको मारने की धमकी भी दी गई थी । उसके गुरु आचार्य श्री गौरवकृष्ण गोस्वामीजी ने उसको श्रीकृष्णजी की मूर्ति भेंट दी है । परम गुरु स्वामी श्री हरिदासजी महाराज ने उसको, श्रीकृष्णजी उसके सर्वस्व हैं, ऐसा समझाया था ।

प्रिया ने गुडगाव के भारत के प्रथम १० विश्वविद्यालयों में से एक विश्वविद्यालय से ‘एम.बी.ए.’ की पदवी प्राप्त की थी एवं चंडीगढ में वे शासकीय अधिकारी के रूप में नौकरी कर रही थीं । प्रिया ने अपना संपूर्ण जीवन श्रीकृष्णजी के श्रीचरणों में अर्पण करने के लिए अत्यंत भावपूर्ण स्थिति में यह विवाह किया ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *