Menu Close

‘ईसा मसीह के आशीर्वाद और दया के कारण हम कोरोना को पराजित कर सकते हैं !’

तेलंगाना राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के संचालक जी. श्रीनिवास राव का विधान !

भाग्यनगर (तेलंगाना) – हमने कोरोना को स्वयं के कारण नहीं, तो ईसा मसीह के आशीर्वाद और दया के कारण पराजित किया । प्रभु ईसा के कारण ही भारत ने इतनी प्रगति की है, ऐसा विधान तेलंगाना राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के संचालक जी. श्रीनिवास राव ने क्रिसमस के अवसर पर कोठागुडेम के एक कार्यक्रम में किया ।

जी. श्रीनिवास राव के इस विधान पर टिप्पणी होने के उपरांत उन्होंने स्पष्टीकरण देने का प्रयास किया ।

राव ने कहा कि, मेरी छवि को धूमिल करने के लिए कुछ लोगों ने मेरे भाषण को गलत ढंग से प्रसारित किया । मैं लोगों से विनती करता हूं कि वे मेरे भाषण का पूर्ण वीडियो देखें । मैंने इतना ही कहा था कि, सरकार के प्रयास, स्वास्थ्य कर्मचारी, सभी धर्म वालों की प्रार्थना के कारण हम कोरोना को पराजित कर सके ।

स्रोत : हिंदी सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *