Menu Close

नहीं टला फ्रांस पर खतरा, हथियारबंद महिला आतंकी की पुलिस को तलाश

माघ कृष्ण पक्ष षष्ठी, कलियुग वर्ष ५११६

france-attacker-women-1पेरिस – शुक्रवार रात को फ्रांस पुलिस ने मैगजीन शार्ली ऎब्डो के हमलावरों को मार गिराया, लेकिन एक संदिग्ध महिला आतंकी की पुलिस अभी भी तलाश कर रही है। सं भावना जताई जा रही है कि यह महिला आतंकी फ्रांस में और हमले कर सकती हैं। पुलिस का कहना है कि इस महिला के पास कई खौफनाक हथियार हैं। हालांकि, अभी तक महिला को ढूंढा नहीं गया है, उसको ढूंढने के लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन जारी किया है।

फ्रांस की आतंकविरोधी पुलिस ने इनके छिपने के ठिकाने को ढूंढ निकालने के बाद हमला करने वाले आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था। वहीं दूसरी घेरा बंदी में चार बंधकों के मारे जाने की खबर है। इस आतंकी हमले ने पूरे फ्रांस को हिलाकर रख दिया है। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रेन्को होलांदे ने चेताया है कि फ्रांस पर मंडरा रहा खतरा रहा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। उन्होंने कहा, “इन पागल कट्टरपंथियों का मुस्लिम धर्म से कोई लेना देना नहीं है। फ्रांस पर मंडरा रहा खतरा अभी नहीं टला है।”

गौरतलब है कि सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक शार्ली एब्डो समेत तीनों हमलों में शामिल आतंकी एक-दूसरे को पहले से जानते थे। साथ ही ये आतंकी इससे पहले भी आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। वहीं इनमें से एक ने यमन में अलकायदा के ट्रेनिंग कैंप में आतंकी प्रशिक्षण भी लिया है। मैगजीन शार्ली एब्दो के ऑफिस पर हमले के बाद म ंगलवार को ही एक 18 वर्षीय संदिग्ध ने सरेंडर कर दिया था, लेकिन दो संदिग्ध काउची भाइयों शरीफ और सईदी की पुलिस को तलाश थी। जिनको सुरक्षा बलों ने शक्रवार क ो मार गिराया था।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *