Menu Close

चीन और पाक के खिलाफ परमाणु युद्ध के लिए तैयार रहे भारत : एयर मार्शल पीपी रेड्डी

नई दिल्ली : इंटिग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के प्रमुख एयर मार्शल पीपी रेड्डी का कहना है कि भारत को चीन और पाकिस्तान से युद्ध लड़ने को तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि परमाणु युद्ध की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता है। रेड्डी का कहना है कि चीन पाकिस्तान को हथियारों की आपूर्ति कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे दोनों पड़ोसी देश परमाणु हथियारों से लैस हैं। एयर मार्शल का कहना है कि आने वाले दिनों में आतंकवादी घटनाओं में वृद्धि हो सकती है।

गौरतलब है कि एयर मार्शल का यह बयान ऐसे समय आया है जब नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान पिछले कई दिनों से लगातार भारी गोलीबारी कर रहा है।  इस बीच, अमेरिका ने आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए पाकिस्तान को आर्थिक मदद की मंजूरी दे दी है। अमेरिकी रक्षा मंत्री जॉन केरी ने पाकिस्तान को सर्टिफिकेट दिया है कि उसने आतंकवादी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ उचित कार्रवाई की है और यह कार्रवाई उसे आर्थिक मदद पाने के योग्य बनाती है।

स्त्रोत : जी न्यूज

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *