Menu Close

बोको हराम ने जलाया पुरा शहर, २००० से अधिक लोगों की मौत

बागा – बोको हराम के आतंकियों ने नाईजीरिया के उत्तर पूर्व के शहर बागा पर बड़ा हमला किया है। जानकारी के मुताबिक इन्होंने कुछ समय पहले एक सैन्य अड्डे पर कब्जा किया था और अब लगभग पूरे शहर को आग लगाकर तबाह कर दिया।

बीबीसी के मुताबिक यह हमला बुधवार को हुआ था। एक अधिकारी के मुताबिक जिस शहर में आतंकियों ने आग लगाई वहां की गलियों में लोगों की लाशें पड़ी हुई हैं। इससे पहले भी इस शहर पर बड़ा हमला किया गया था। इस हमले में कम से कम 2,000 लोगों के मरने की आशंका है।

जिस सैन्य अड्डे को लूटा गया है उस पर आतंकियों ने शनिवार को कब्जा कर लिया था। बोको हराम ने 2009 में इस्लामिक राज्य के गठन के लिए सैन्य अभियान शुरू किया था। पिछले साल उत्तर पूर्व के कई कस्बों और गांवों पर कब्जा कर लिया था।

पिछले साल हुए हमलों में करीब 2,000 लोगों की मौत हुई थी और अब तक कुल 15 लाख लोग इससे बेघर हो चुके हैं।

बागा के एक वरिष्ठ अधिकारी बकर ने कहा है कि शहर में आग से बचने के लिए बाहर जा रहे लोगों के मुताबिक शहर की 10 हजार की आबादी खत्म हो गई है और शव सड़कों पर बिखरे हुए हैं।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *