Menu Close

भारत से संबंध सुधारने के लिए ईमानदारी से प्रयास किए : नवाज शरीफ

चोरी उपर से सीनाजोरी, इस वृत्ती का पाकिस्तान !

navaz_sharifमनामा – पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि उन्होंने भारत की नई सरकार के साथ संबंध सुधारने के प्रयास ईमानदारी के साथ किए, लेकिन भारत से अनुकूल उत्तर नहीं मिला। पाकिस्तान रेडियो की खबर के अनुसार शरीफ ने बहरीन में प्रवासी पाकिस्तानियों की बैठक में कहा कि भारत ने कश्मीरी नेताओं से पाकिस्तानी उच्चायुक्त की बातचीत के चलते दोनों देशों के बीच होने वाली विदेश सचिव स्तर की वार्ता स्थगित कर दी, जबकि कश्मीरी नेताओं से भेंट की परम्परा पिछले साठ वर्ष से चली आ रही थी।

शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान अपने सभी पड़ोसी देशों से अच्छा संबंध चाहता है। उन्होंने आतंकवाद की चर्चा करते हुए कहा कि पाकिस्तान के आर्थिक विकास के लिए इसे समाप्त करना होगा। आतंककारियों के साथ शांति वार्ता विफल होने के बाद ही सेना का “जर्ब ए अज्ब” अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के अनुकूल परिणाम सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान ने आतंकवाद के विरूद्ध संघर्ष में अफगानिस्तान ने सहयोग का आश्वासन दिया है। पाकिस्तान भी इस लड़ाई में अफगानिस्तान के साथ सहयोग करेगा।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *