Menu Close

फ्रांस में बैन है बुर्का, इसलिए हुआ हमला : मणिशंकर अय्यर का विवादित बयान

नई दिल्ली –manishankar_ayyer पेरिस हमलों पर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने बेतुका बयान दिया देकर हलच मचा दी है। उन्होनें पेरिस हमलें को स्वाभाविक प्रतिक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि फ्रांस में मुस्लिम महिलाओं को हिजाब नहीं पहनने दिया जाता है। वहां ऐसी प्रतिक्रिया स्वाभाविक है। पेरिस में मैगजीन पर हमले को जायज ठहराने के लिए कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर क्रिया की प्रतिक्रिया वाला तर्क दिया है।

मैग्जीन चार्ली हेब्दो पर हुए हमले पर अय्यर ने कहा है कि अमेरिका दुनिया पर ड्रॉन हमले करता रहा और लोग चुप बैठे रहें, ऐसा तो हो नहीं सकता। लोगों की प्रतिक्रिया तो होगी। अय्यर ने न्यूज चैनलों को दिए बयान में कहा कि मैं सोचता हूं कि जिस तरह से अमेरिकी लोगों ने यह युद्ध लड़ा है, वहां ऐसी प्रतिक्रिया तो होगी ही। फ्रांस को यह सोचना चाहिए कि इन हमलों को कैसे रोका जाए।

मणिशंकर ने कहा कि हमें स्वीकार करना होगा कि 9-11 के बाद आतंकवाद के खिलाफ जंग शुरू होने के बाद से मुस्लिम गुनहगार हों या बेगुनाह हों, मारे गए हैं। अमेरिका ने इराक और अफगानिस्तान में यह किया है। अब लगता है कि वो सीरिया में भी ऐसा करेंगे। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने पेरिस में हुए हमले की कड़ी निंदा की थी। उन्होनें पश्चिम को भारत से विभिन्नता में एकता का मंत्र सीखने की सलाह दी।

स्त्रोत : संजीवनी टुडे

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *