Menu Close

भारतीय दर्शन से प्रभावित हुआ यूक्रेनी फुटबॉलर, अपनी पत्नी से फिर से की शादी

माघ कृष्ण पक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६

मंगलुरू (कर्नाटक) : भारतीय दर्शन और परंपराओं से यूक्रेन के मशहूर फुटबॉलर विटालिये रीवा इस कदर प्रभावित हुए कि उन्होंने अपनी पत्नी एलीना से यहां मंदिरों के शहर उदुप्पी में हिंदू रीति रिवाज से साथ फिर से शादी करने का फैसला कर लिया।

यूक्रेन की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के सदस्य रह चुके रीवा ने दस साल पहले एलीना से शादी की थी और फिर से शादी के लिये उसने उदुप्पी के नीलावारा गौशाला को चुना। इस शादी समारोह में रीवा की सात साल की पुत्री भी मौजूद थी।

रीवा ने कहा कि वह भारतीय दर्शन और परंपराओं से बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ। वह योगाभ्यास करता है और मंत्र आदि भी सीखता है। उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरा सपना था कि मैं भारतीय परंपराओं के अनुसार शादी करूं।’’

देखिए शादीसे जुडी कुछ तस्वीरे..

स्त्रोत : एबीपी न्यूज

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *