
शहापुर (जनपद ठाणे) – विश्वात्मक जंगली महाराज आश्रम महाविद्यालय, शहापुर के सहयोग से हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा प्रशिक्षणार्थी पुलिस ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को ‘साधना’ विषय पर मार्गदर्शन किया गया । हिन्दू जनजागृति शमिति के वैद्य उदय धुरी ने पुलिसकर्मियों को साधना के संदर्भ में बताते समय हिन्दू धर्म एवं संस्कृति की महानता के संदर्भ में भी बताया । उपस्थित व्यक्तियों को श्री कुलदेवता के नामजप का महत्त्व, देवघर की रचना, मन की एकाग्रता, राष्ट्र एवं धर्म विषयक पुलिस का कर्तव्य आदि साधना के पृथक अंगों की जानकारी दी गई । इस कार्यक्रम को एस्.डी. देशमुख, शिक्षण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्री. मधुकर देशमुख, विश्वात्मक जंगली महाराज आश्रम महाविद्यालय के श्री. दिलीप पाटिल, श्री. जगताप, डॉ. श्रीकांत तारमाले, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक वाकसे, हेडकॉन्स्टेबल काटे का अनमोल सहयोग प्राप्त हुआ ।
इस कार्यक्रम से पूर्व स्वदेशी मन्दिर के प्रमुख आर्य जीतेन्द्रजी के ‘गोरक्षा’ विषयपर कार्यशाला का भी आयोजन किया गया था ।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








