Menu Close

“हिन्दू से मुस्लिम बने जयकारे लगाकर कर सकते हैं घरवापसी”

माघ कृष्ण पक्ष तृतीया, कलियुग वर्ष ५११६

विश्व हिन्दू परिषद के कार्याध्यक्ष प्रवीण तोगडिया

सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) : विश्व हिन्दू परिषद के कार्याध्यक्ष प्रवीण तोगडिया ने हिन्दूवादी संगठनों के “घर वापसी” कार्यक्रम का समर्थन करते हुए बुधवार को कहा कि हिन्दू से मुसलमान बन गये लोग यदि मंदिरों में जयकारा लगाते हैं तो उन्हें गले लगाने के लिए वह तैयार हैं। हिन्दू सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिन्दुओं को मुसलमान बनाने और हिन्दुओं की आबादी कम करने की कोशिश की जा रही है। हम हिन्दू से मुसलमान बन गये लोगों को गले लगाने को तैयार हैं बशर्ते वे शिव मन्दिर में जाकर जयकारा लगायें। तोगडिया ने दावा किया कि एक समय दुनिया में सिर्फ हिन्दू ही थे।

राम मंदिर नहीं तो विहिप की स्वर्ण जयंती नहीं

तोगडिया ने कहा कि जब तक अयोध्या में राम मंदिर नहीं बन जाता और कश्मीर घाटी में भगवा ध्वज नहीं लहराता तब तक विहिप की कोई स्वर्ण जयंती नहीं मनायी जायेगी। कोई चाहे तो और कोई न चाहे तो भी अयोध्या में राम मन्दिर तो बनेगा ही। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की अल्पसंख्यक नीति की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश में हिन्दुओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है। हिन्दुओं के लिए शुरू की गयी विहिप हिन्दू हेल्प लाइन पर फोन करके कोई भी हिन्दू सहायता प्राप्त कर सकता है।

मैं प्यार विरोधी नहीं

“लव जेहाद” के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह प्यार के विरोधी नहीं हैं लेकिन उस प्यार का समर्थन भी नहीं करते जिसमें चार-चार पत्नियां रखने के बाद उन्हें तलाक देकर बेसहारा छोड दिया जाता है। मैं इस तरह के प्यार का विरोधी हूं जब सलमान खान राम सिंह बनकर सविता से प्यार का नाटक करता है और बाद में उसे सलमा बनाकर अपने साथ रहने को कहता है।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *