Menu Close

वडोदरा : ईद के जुलूस में जिहादीयोद्वारा हंगामा, दो घायल

माघ कृष्ण पक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६

‘धर्मान्धोकों’ दंगों के लिये मामुली कारण भी काफी होता है !

dharmandh_Hallekhorवडोदरा (गुजरात) : शहर के अकोटा क्षेत्र में ईदे मिलादुन्नबी के मौके पर निकले जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हुए पथराव से अफरातफरी मच गई। इस घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर हालात पर काबू पा लिया।

सूत्रों के मुताबिक ईदे मिलादुन्नबी के मौके पर वडोदरा के विभिन्न इलाकों में आज जुलूस निकले थे। शहर के अकोटा क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय ने जुलूस निकाला था। यह जुलूस अकोटा के रामपुरा इलाके से गुजर रहा था। उस दौरान रामपुरा क्षेत्र में बैनर लगाने के मुद्दे पर दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों समुदाय के बीच पथराव शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस काफिला घटनास्थल पर पहुंच गया। लेकिन दोनों समुदायों की ओर से पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। हालांकि पुलिस ने टीयर गैस का इस्तेमाल कर हालात पर काबू पा लिया। दो समुदायों के बीच पथराव की इस घटना में दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर पुलिस ने पथराव करने वाले शख्सों को गिरफ्तार करने की कवायद तेज कर दी है।

स्त्रोत : लोकतेज

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *