Menu Close

हिमाचल : विहिंप का सरकार को गौरक्षा पर अल्टीमेटम

माघ कृष्ण पक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६

vhpनाहन (हिमाचल प्रदेश) : विश्व हिंदू परिषद ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि यदि ७ दिनों के भीतर राज्य में गौ रक्षा को लेकर सरकार द्वारा कोई महत्वपूर्ण कदम ना उठाया गया तो विश्व हिंदू परिषद प्रदेश व जिला स्तर पर धरने प्रदर्शन करेगी। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी नाहन में मिडिया से रूबरू हुए।

पत्रकारों से रूबरू होते हुए प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेशों के बावजूद भी गौ रक्षा को लेकर राज्य सरकार गंभीर नही है। हिमाचल से भारी संख्या में गौ तस्करी हो रही है तस्करी का सारा प्रकरण सरकार की शय में चल रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेशी भारी संख्या में हिमाचल के अंदर गुसपैठ कर रहे है अकेले औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में करीब ५० हजार बांग्लादेशी शरणार्थी के रूप में रह रहा है जो यहां का वोटर बनकर यहा कि संस्कृति को खत्म करना चाहता है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद जल्द बड़ा आंदोलन छेड़ रहा है जिसके जरिए इनको राज्य से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा लव जिहाद के नाम पर हिंदू लड़कियों को फंसाया जा रहा है कई लड़किया लव जिहाद का शिकार राज्य के अंदर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद राज्य के अंदर सर्वे कर रहा है और पता लगाया जाएगा की कितनी हिंदू लड़किया लव जिहाद का शिकार हुई है। ऐसी लड़कियों को इनके शिकंजे से छुड़वाया जाएगा। उन्होने कहा कि मुस्लिम समुदाय द्वारा भोले भाले गरीब हिंदुओ का पैसों के आधार पर धर्मांतरण किया जा रहा है जिसे कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा।

स्त्रोत : खबर आयबीएन लाइव

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *