श्री. दादा भुसे (बार्इं ओरसे दूसरे) को दैनिक सनातन प्रभात दिखाते हुए श्री. पंकज बागुल
धुळे (महाराष्ट्र) – धुळे जनपद के पालकमंत्री और सहकार राज्यमंत्री श्री. दादा भुसे ने आश्वासन दिया है कि मैं आपके साथ हूं । मैं भी हिंदू हूं । चिंता न करें । वह धुळे में ‘रोवर बिल्डकॉम २०१५’ की प्रदर्शनी देखने आए हुए थे । तब हिंदू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताओंने उनसे भेंट की । उस समय समिति के कार्यकर्ता श्री पंकज बागुल ने चलचित्र ‘पीके’ का विरोध दर्शानेवाला समाचारपत्र दैनिक सनातन प्रभात, तथा उक्त चलचित्र प्रतिबंधित करने हेतु निवेदन भी दिया । तत्पश्चात आगामी चलचित्र ‘बजरंगी भाईजान’ में किए गए हिंदूद्रोह के विषय में उन्हें बताया गया । इस अवसरपर शिवसेनाके जनपदाध्यक्ष सर्वश्री हिलाल माळी, महानगरप्रमुख सतीश महाले, शिवसेना के प्रदीप पाटील, कपिल शर्मा, रोटरी क्लबके डॉ. आशिष अग्रवाल, हर्षद देशपांडे, मंजुल शाह, हर्षित शाह उपस्थित थे ।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








