Menu Close

“नोटों” से हटाई जाए महात्मा गांधी की फोटो : हिन्दू महासभा

माघ कृष्ण पक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६

लखनऊ – अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर में नाथूराम गोडसे की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद उत्पन्न करने के बाद अब भारतीय मुद्राओं से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो हटाने की मांग की है। महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर महात्मा गांधी के स्थान पर अन्य महान विचारकों के चित्र भारतीय मुद्राओं पर प्रकाशित किए जाने की मांग की है।

तिवारी ने कहा कि मोदी को गत शुक्रवार को पत्र लिखकर मांग की गई है कि भारतीय मुद्राओं से महात्मा गांधी के चित्र हटाकर उनके स्थान पर वीर शिवाजी महाराणा प्रताप और डा. बी आर अम्बेडकर के चित्र प्रकाशित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्र में कहा गया है कि जब महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहे जाने की कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है तो विद्यार्थियों को महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहे जाने की शिक्षा क्यों दी जा रही है। पत्र में मोदी से मांग की गई है कि यह झूठी चीज पुस्तकों से तत्काल हटाई जानी चाहिए।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *