Menu Close

हिन्दू विधिज्ञ परिषदद्वारा देहली, फरिदाबाद एवं ग्रेटर नोएडा इत्यादि स्थानोंपर अधिवक्ताओंका संगठन

देहली – हिन्दुओंपर आक्रमणके विरुद्ध कानून विषयक सहभाग लेनेहेतु हिन्दुनिष्ठ अधिवक्ताओंको  प्रवृत्त करने एवं उनका संगठन करने हेतु २६ से २८  दिसम्बरकी कालावधिमें हिन्दू विधिज्ञ परिषदद्वारा देहली, फरिदाबाद एवं ग्रेटर नोएडाके विविध क्षेत्रोंमें  अधिवक्ताओंकी बैठकोंका आयोजन किया गया था । बैठकोंको  अधिवक्ताओंसे उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला । इस अवसरपर हिन्दू विधिज्ञ परिषदके अधिवक्ता श्री. सुरेश कुलकर्णीने  उपस्थित लोगोंको सम्बोधित किया ।

advocateबार्इं ओरसे श्री. सुरेश मुंजाल, अधिवक्ता श्री. कुलकर्णी एवं उपस्थित अधिवक्ता गण

१. गीता मन्दिर, फरिदाबादमें २६ दिसम्बरको आयोजित बैठकमें अधिवक्ता श्री. गोपाल दत्त शर्मा, अधिवक्ता श्री. विजय शर्मा, लैंड जिहादके विरुद्ध  कार्यरत अधिवक्ती श्रीमती ब्रह्मावती एवं १ हिन्दुनिष्ठ  परिषदके माध्यमसे संगठित होकर होकर कार्य करनेकी सिद्धता दर्शाई ।

३. कर्नल श्री. अशोक किणीके निवासस्थानमें आयोजित बैठकमें अधिवक्ता श्री. राकेशकुमार शर्मा,  अधिवक्ता श्री. विंदलेश अग्रवाल, अधिवक्ता श्री. प्रशांत पटेल,  अधिवक्ता श्री. रवि शंकर कुमार, अधिवक्ता श्री. श्रीमती संगीता एवं राघव चौधरी उपस्थित थे । इस अवसरपर सभी अधिवक्ताओंने अपने हिन्दुत्वके क्षेत्रमें योगदानके विषयमें परिचय कराया । सभी अधिवक्ताओंने परिषदके माध्यमसे कार्य करनेकी सिद्धता दर्शाई । इस अवसरपर अधिवक्ता श्री. रवि शंकर कुमारने कहा कि हिन्दू धर्मके सम्बन्धमें एल.एल.बी.के विद्यार्थियोंका भी  प्रबोधन करना चाहिए ।

४. ग्रेटर नोएडामें सर्वाेच्च न्यायालयके अधिवक्ता एवं सेन्ट्रल काऊन्सिल पदाधिकारी अधिवक्ता श्री.अनंत भूषण कानाडे तथा अधिवक्ता श्री. मुकुल त्रिपाठीसे हिन्दू विधिज्ञ परिषदके अधिवक्ता श्री. सुरेश कुलकर्णीने भेंट की । अधिवक्ता कानाडेने राष्ट्र एवं धर्मके कार्यमें सभी दृष्टिसे सहायता करनेका आश्‍वासन दिया तथा उनके अन्य अधिवक्ता मित्रोंने भी इस कार्यसे संलग्न होनेको कहा ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *