Menu Close

सरकारी इमारत से इस्लामिक गुंबद को ढहाओ : भाजपा

पौष पूर्णिमा, कलियुग वर्ष ५११६

masjidबिजनौर (उत्तर प्रदेश): बिजनौर जिले के झालू शहर में नई नगर पालिका दफ्तर की इमारत में एक गुंबद बना है। अब बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मांग की है कि इस गुंबद को ढहा दिया जाए । उसका कहना है कि यह गुंबद एक ‘इस्लामिक’ प्रतीक है।

बीजेपी के नगर अध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा, ‘यह गुंबद इस्लाम का प्रतीक है। यह एक विशेष धर्म से जुड़ा है। झालू के लोगों में इसको लेकर बहुत गुस्सा है।’ उन्होंने कहा कि गुंबद को हटाया जाए नहीं तो बीजेपी प्रदर्शन करेगी। उन्होंने तो यह भी कहा कि अगर कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति पैदा हुई तो इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।

बिजनौर जिले में 12 नगर पालिकाएं और छह नगर पंचायतें हैं। सभी 12 पालिकाओं और 5 नगर पंचायतों में मुस्लिम प्रतिनिधि चेयरमेन हैं। वैसे ऐसी कॉन्ट्रोवर्सी पहले भी हो चुकी है। 29 मई को ऐसी ही स्थिति किराटपुर में भी हुई की जहां नगर पालिका की इमारत पर गुंबद बनाई गई थी। बीजेपी और दूसरे संगठनों ने वहां विरोध-प्रदर्शन किया था जो हिंसक हो गया था।

नगर बीजेपी महासचिव पंकज अग्रवाल ने कहा कि किराटपुर की घटना के बाद प्रशासन ने निर्देश दिए थे कि किसी सरकारी इमारत में धार्मिक प्रतीक नहीं होंगे। लेकिन झालू में फिर से वही किया जा रहा है।

अतिरिक्त डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (ऐडमिनिस्ट्रेशन) विनोध चौधरी ने बताया, ‘हम मामले को देखेंगे। अगर कोई इमारत सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ रही है तो कार्रवाई होगी।’

क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद युसुफ का कहना है कि यह पूरा हंगामा बेमतलब है। इमारत पर गुंबद से किसी को समस्या नहीं होनी चाहिए। कई ऐसी इमारतों पर गुंबद हैं जो मस्जिद या मदरसे नहीं हैं, यहां तक कि कुछ मंदिरों पर भी। झालू के ही सुशील कुमार मानते हैं कि अगर कोई निर्माण धार्मिक विश्वास पर आधारित है तो फिर वह सेक्युलर इमारत नहीं हो सकती। अगर किसी चीज से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ता है तो उसे वहां नहीं होना चाहिए।

स्त्रोत: नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *