Menu Close

भारत में घुसने की फिराक में ISIS, हाई अलर्ट

पौष कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, कलियुग वर्ष ५११६

नई दिल्ली – दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन ISIS की नेपाल के रास्ते बिहार में घुसने की आशंका के बाद उत्तर बिहार के सभी प्रमुख रेलवे स्टशनों पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट के बाद मुजफ्फरपुर रेल एसपी विनोद कुमार ने भारत-नेपाल सीमा के नजदीक के सभी प्रमुख स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश जारी किया।

एसपी ने दरभंगा, मधुबनी, सकरी और जयनगर समेत सभी स्टेशनों के जीआरपी थानाध्यक्षों, इंस्पेक्टरों और ओपी प्रभारियों को विशेष चौकसी बरतने का निर्देश पत्र जारी किया। इस निर्देश के बाद रविवार को दरभंगा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर और ट्रेनों में यात्रियों और उनके सामानों की सघन जांच की गई। हालांकि स्टेशन के प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा के ढीले इंतजाम दिखे। यात्रियों ने सुरक्षा इंतजामों से असंतुष्टि जताई।

स्त्रोत : आय बी एन खबर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *