Menu Close

नेताओं के लिए ‘बेहतरीन पाठ्यपुस्तक’ है भगवद् गीता : तुलसी गबार्ड

पौष कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, कलियुग वर्ष ५११६

नई दिल्ली – अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य तुलसी गबार्ड ने शनिवार को कहा कि भगवद् गीता उन लोगों के लिए एक ‘बेहतरीन पाठ्यपुस्तक’ है जो ‘सेवा करने वाला नेता’ बनने की कोशिश कर रहे हैं। गबार्ड ने कहा कि इसका संदेश हर रोज और युगों-युगों तक प्रासंगिक रहेगा।

इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘भारत-अमेरिका संबंधों का भविष्य’ विषय पर आयोजित परिचर्चा के दौरान गबार्ड ने कहा, ‘भगवद् गीता में भगवान कृष्ण के उपदेश मेरे लिए जीवन और आत्मा की तरह हैं। वे कृत्यों एवं कर्मों के लिए और मैं अपने जीवन में जो भी करना चाहती हूं, उसकी आधारशिला एवं प्रेरणा है।’

स्त्रोत : पल पल इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *