Menu Close

हिंदू खतरे में आएगा, तो देश भी खतरे में पड़ जाएगा : मोहन भागवत

पौष पूर्णिमा, कलियुग वर्ष ५११६

संघ प्रमुख श्री. मोहन भागवत

अहमदाबाद (गुजरात) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ बताते हुए भागवत ने कहा कि अगर हिंदू समाज खतरे में आएगा, तो देश भी खतरे में पड़ जाएगा ।

भागवत ने रविवार को अहमदाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तीन दिवसीय कार्यकर्ता शिविर के आखिरी दिन अपने संबोधन में यह बात कही। अपने संबोधन में भागवत ने हिंदुओं से संगठित होने की अपील की।

तीन दिवसीय शिविर में सहभागी कार्यकर्ता

उन्होंने कहा कि देश के भले-बुरे के लिए हिंदू समाज जिम्मेदार हैं। उन्होंने संघ कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे देश, हिंदू धर्म और हिंदू समाज की रक्षा के लिए संगठित हो जाएं।

भागवत ने कहा कि मुट्ठी भर लोगों ने हमारे देश को लूटा और राज फिर किया। ऐसा फिर न हो, इसके लिए हमें एकजुट होना होगा। इस कार्यक्रम में बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

गौरतलब है कि दिसंबर में भी मोहन भागवत ने तब कहा था कि जवानों की जवानी जाने से पहले देश को हिंदू राष्ट्र बना दिया जाएगा। उन्होंने पाकिस्तान को भी भारत की भूमि बताया था।

स्त्रोत : नवभारत टाईम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *