Menu Close

एयर इंडिया की देहली-काबुल फ्लाइट को अगवा कर सकते हैं आतंकी

पौष पूर्णिमा, कलियुग वर्ष ५११६

नई देहली : देश पर आतंकी हमले की आशंका बढ़ गई है। आईबी ने चेतावनी दी है कि देहली से काबुल जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को आतंकवादी हाईजैक कर सकते हैं। इस इंटेलिजेंस इनपुट के बाद देहली समेत देश के सभी अहम हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की चेकिंग पॉइंट्स बढ़ा दिए गए हैं और मुसाफिरों को सख्त जांच से गुजरना पड़ रहा है। सूत्रों का कहना है कि एयरपोर्ट से सटे इलाकों में भी सीआईएसएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया है। १९९९ में भी आतंकवादियों ने एयर इंडिया की एक उड़ान को हाईजैक कर लिया था। आशंका है कि आतंकवादी फिर इसी तरह की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

एयर इंडिया के विमानों के अपहरण को लेकर जारी खुफिया एजेंसी के अलर्ट के बीच शनिवार को कोलकाता में एयर इंडिया के आफिस में धमकी भरा फोन आने से हड़कंप मच गया था। एयर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक सिटी बुकिंग आफिस में फोन पर धमकी दी गई थी। बाउबाजार पुलिस स्टेशन में इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। इस संबंध में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन से संपर्क किया जा चुका है, सुरक्षा के लिहाज से जरूरी सभी कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि, धमकी के बाद भी कोलकाता में विमानों की आवाजाही सामान्य है। कोलकाता के पुलिस कमिश्नर सुरजीत कर पुरकायस्थ ने कहा कि इस प्रकार के धमकी भरे फोन सामान्य हैं, फिर भी हम इसे गंभीरता से ले रहे हैं।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *