Menu Close

देश की एकता के लिए खतरा हैं आजम खान : बीजेपी सांसद, उत्तर प्रदेश

पौष शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, कलियुग वर्ष ५११६

आजम खान : देश की एकता के लिए खतरा !

उत्तर प्रदेश के बलिया से बीजेपी सांसद भरत सिंह ने यूपी सरकार के वरिष्ठ मंत्री और सपा नेता आजम खान को देश की एकता के लिए खतरा बताया है। भरत सिंह का आरोप है कि हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले लोगों को आजम खान बढ़ावा दे रहे हैं। साथ में सपा नेता की बयानबाजी देश की एकता को ठेस पहुंचाने वाली होती है।

आजम खान का बयान था,

‘बच्चे पैदा करने के लिए इनाम देने की बात हो रही है । जो लोग ऐसी बात करते हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि बच्चे पैदा करने के लिए मर्दानगी की जरूरत है, पैसों की नहीं।’, ‘संघी तालिबान (संघ के लोग) समाज में तनाव व आतंक फैला रहे हैं और उधर मोदी दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं, लेकिन उनके पार्टी नेता माहौल खराब कर रहे हैं।’

बीजेपी सांसद ने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मांग की है कि आजम खान को तुरंत ही कैबिनेट मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए क्योंकि उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला बनता है।

आजम खान के अलावा भरत सिंह आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ पर भी बैन चाहते है। उनका मानना है कि इस फिल्म ने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है।

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *