Menu Close

‘Shamiwitness’ के जरिये लोगों को इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए उकसाता था बिस्वास : पुलिस

पौष शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, कलियुग वर्ष ५११६

मेहदी मसरूर बिस्वास

बेंगलुरू : माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एकाउंट ‘शामीविटनेस’ (@ShamiWitness) के जरिये इराकी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के लिए प्रचार करने के आरोप में बेंगलुरू में गिरफ्तार हुए मेहदी मसरूर बिस्वास की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

बेंगलुरू के पुलिस कमिश्नर एमएन रेड्डी का कहना है कि सवा लाख में से अब तक करीब १२,००० ऐसे ट्वीट मिले हैं, जिनके जरिये मेहदी बिस्वास लोगों को आईएसआईएस से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहा था। साथ ही कुछ ऐसे ट्वीट भी सामने आए हैं, जिनसे साफ है कि मेहदी मसरूर बिस्वास इराक में
मौजूद एक आईएसआईएस लड़ाके से सीधे जुड़ा हुआ था और उन्हें सेना की आवाजाही की जानकारी लगातार दे रहा था।

मेहदी मसरूर बिस्वास गिरफ्तारी के बाद से अब तक पिछले २० दिन से पुलिस हिरासत में ही था, लेकिन शुक्रवार को पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद उसे १६ जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस बिस्वास के सवा लाख ट्वीट के साथ-साथ उसके १७,००० फॉलोअर्स के ट्वीट की भी जांच कर रही है। वैसे, पुलिस ने बिस्वास पर आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ मित्र राष्ट्रों के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप भी लगाया है।

स्त्रोत : खबर एनडी-टीव्ही

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *