पौष शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के बर्गोरिया इलाके में बम बनाने के दौरान हुए ब्लास्ट में दो लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों की पहचान अर्जुन मोंडल और गौतम मोंडल के रूप में हुई है।
दोनों घायलों को बर्धमान मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि बर्दमान जिले में ही एक मकान में ब्लास्ट में दो लोगों की मौत होने के बाद बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा हुआ था। इस मामले की जांच एनआईए के पास है। इसे लेकर राजनीति बयानबाजी का दौर भी चला था।
स्त्रोत : नई दुनिया








