Menu Close

लव जिहाद – इमरान बन गया देवेंद्र, प्रेमजाल में फंसाकर कर ली शादी और ऐंठ लिए 1 करोड़ !

वलसाड – गुजरात के वलसाड में कथित ‘लव जिहाद’ सामने आया है। यहां नाम बदलकर एक हिंदू लड़की से शादी करने और उसके बाद एक करोड़ रुपए की ठगी करने के आरोप में एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इमरान मोहम्म्द रफीक शेख पहले से ही शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है।

इमरान बन गया देवेंद्र 

पीड़िता एक रिटायर्ड रेलवे अधिकारी की बेटी है। वह एक स्कूल में टीचर है। इसी दौरान उसकी पहचान एक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को देवेंद्र सिंह राठौड़ बताया। पुलिस का कहना है कि इमरान ही देवेंद्र बनकर पीड़िता से मिला। उसे जब पता चला कि लड़की के पिता रेलवे में अधिकारी रह चुके हैं और उनके पास लाखों की प्रॉपर्टी है, तो उसने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने फेसबुक पर भी देवेंद्र सिंह राजपूत के नाम से फेक आईडी बना रखी थी। जान-पहचान के बाद आरोपी इमरान ने लड़की के सामने विवाह का प्रस्ताव रख दिया। उसने लड़की के घरवालों को बताया कि वह पुणे  एमबीए कर रहा है और फिलहाल भोपाल की एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है। जल्द से जल्द शादी की तारीख तय करने के लिए आरोपी ने नकली माता-पिता के साथ फोन पर लड़की के घरवालों से बातचीत भी कराई।

अकेले ही दूल्हा बन पहुंचा और गढ़ी फिर एक कहानी

लड़की के परिजनों के मुताबिक, 26 दिसंबर, 2009 को इमरान बरात के बगैर ही दूल्हा बनकर शादी करने वलसाड आ पहुंचा। जब लड़की के परिजनों ने उसके परिवार के बारे में पूछा तो उसने बताया कि दादी का देहांत हो गया है और राजपुर समाज के रिवाज के अनुसार डेढ़ महीने तक परिवार के सदस्य घर से बाहर नहीं निकलेंगे। आरोपी ने यह भी कहा कि प्रथा के अनुसार वह लड़की को एक साल तक अपने घर भी नहीं ले जा सकेगा। घरवाले झांसे में आ गए और पीड़िता की शादी आरोपी से हो गई। लड़की के घरवालों का कहना है कि शादी के बाद आरोपी ने सोने-चांदी के गहनों के अलावा बिजनेस करने के नाम पर 1 करोड़ रुपए की संपत्ति भी हथिया ली। बाद में लड़की को जब आरोपी की सच्चाई पता चली, तो उसने पीड़िता के घरवालों को जान से मरवाने की धमकी दी। लड़की ने यह बात अपने घरवालों को बताई और पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मंगलवार शाम आरोपी इमरान को गोधरा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *