Menu Close

जयपूर – धर्मांधोद्वारा फेसबुक पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर बवाल, पथराव

जयपुर – जयपुर शहर में बुधवार को फेसबुक पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के मामले में एक समुदाय के लोगों ने दिल्ली-जयपुर राजमार्ग जाम कर दिया तथा पुलिस थाने पर पथराव किया।

सूत्रों ने बताया कि फेसबुक पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले को लेकर एक समुदाय के लोगों ने दिल्ली-जयपुर राजमार्ग जाम करने के साथ गलता पुलिस थाने पर पथराव किया, जिससे दो पुलिस कर्मियों के चोटें आई।

उत्तेजित लोगों ने राजमार्ग को तभी खोला जब पुलिस ने फेसबुक पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

फेसबुक पर टिप्पणी को लेकर नागौर रहा बंद

फेसबुक पर देवी देवताओं के खिलाफ टिप्पणी करने वाले धर्मांध की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को यहां नागौर कस्बा बंद रहा। पुलिस सूत्रों के अनुसार शिव सेना के आह्वान पर कस्बे में बाजार बंद रहे।

बंद को व्यापारिक संगठनों ने भी समर्थन दिया। बंद के दौरान शिवसैनिकों की टोलियां घूम घूम कर दुकानें बंद करवा रही थीं।

पुलिस के अनुसार फेसबुक पर देवी देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शिव सैनिकों ने प्रदर्शन भी किया।

बंद के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

स्त्रोत : राजस्थान पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *