Menu Close

अयोध्या में ३००० मुसलमानों का धर्मांतरण कराएगी विश्व हिन्दु परिषद !

पौष शुक्ल पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६

लखनऊ : ऐसे वक्त में जब धर्मांतरण या कथित ‘घर वापसी’ विवाद से हुए नुकसान की भरपाई के लिए अल्पसंख्य कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अल्पसंख्यक समुदाय के इलाकों के दौरे पर हैं, बीजेपी के पूर्व सांसद राम विलास वेदांती अयोध्या में धर्मांतरण के विशाल कार्यक्रम की तैयारी कर रहे हैं। वीएचपी के सीनियर नेता वेदांती ने ऐलान किया है कि फरवरी में अयोध्या में 3000 मुसलमानों की ‘घर वापसी’ कराई जाएगी।

इंडियन एक्सप्रेस अखबार की खबर के मुताबिक वेदांती ने दावा किया है कि कई साल पहले हिंदू धर्म छोड़ने वाले करीब 3000 मुसलमान एक कार्यक्रम में दोबारा हिंदू बनेंगे। उन्होंने दावा किया कि ये मुसलमान फैजाबाद, आंबेडकर नगर, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, बस्ती और सिद्धार्थनगर जिलों के हैं।

अखबार की खबर के मुताबिक वेदांती ने कहा, ‘हाल ही में आगरा के घर वापसी कार्यक्रम के बाद धर्म बदल चुके इन जिलों के कई मुस्लिम परिवारों ने मुझसे संपर्क किया और हिंदू धर्म में लौटने की इच्छा जाहिर की। मैंने उनसे ऐसे लोगों की एक लिस्ट बनाने को कहा है।’

वेदांती ने कहा कि 6 फरवरी के बाद विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की साझा कोशिशों से यह कार्यक्रम आयोजित होगा। 6 फरवरी को वीएचपी फैजाबाद में एक हिंदू सम्मेलन आयोजित करेगी जिसमें संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया भाषण देंगे।

स्त्रोत :  नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *