Menu Close

ISIS से जुड़े कंटेट का प्रचार करने वाली ३२ वेबसाइट ब्लॉक

पौष शुक्ल पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६

भारत ने कुछ वेबसाइटों और लिंक्स को ब्लॉक कर दिया है। जिन वेबसाइटों के ब्लॉक किया गया है उनमें वेमियो, डेलीमोशन और गिटहब जैसे वेबसाइटें शामिल हैं।

इन वेबसाइटों के जरिए ISIS से जुड़े कंटेट को प्रचारित किए जाने की शिकायत के बाद ये कदम उठाया गया। इन वेबसाइटों पर सरकारी जांच में सहयोग ना करने का भी आरोप है।

सूत्रों के मुताबिक इन वेबसाइटों से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के लिए कहा गया था लेकिन इन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया जिसके बाद ये कदम उठाया गया।

माना जा रहा है कि इंटरनेट यूजर्स खासे नाराज हैं। इस पर बीजेपी आईटी सेल के हेड अरविंद गुप्ता ने कहा है कि

  • The websites that have been blocked were based on an advisory by Anti Terrorism Squad, and were carrying Anti India content from ISIS.
  • The sites that have removed objectionable content and/or cooperated with the on going investigations, are being unblocked.

सरकारी सूत्रों के मुताबिक उन वेबसाइटों को अनब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है जिन्होंने आपत्तिजनक कंटेंट हटा दिया है और जांच में सहयोग कर रही हैं।

गौरतलब है कि मुंबई के कल्याण इलाके से एक लड़का आईएस में शामिल होने के लिए गया था और जब वह वापस लौटा तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

खुफिया एजेंसियां उस लड़के से पूछताछ कर रही थीं और कुछ जानकारी मिलने के बाद उनकी नजरें इस ओर गईं कि ये कंटेंट अन्य युवाओं को भी भ्रमित कर सकता है।

अंग्रेजी अखबार TOI से बात करते हुए CERT-In के डारेक्टर गुलशन राय ने कहा कि,”हाल ही में मेहदी की गिरफ्तारी हुई, आरिफ मजीद की गिरफ्तारी हुई और उसके बाद इस तरफ ध्यान गया कि ISIS के पक्ष में कंटेंट आसानी से उपलब्ध है।”

 

 

स्त्रोत :  अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *