Menu Close

कन्या भोज कर मंदिर से लौट रही थीं 2 बहनें, रफीक खान ने दोनों बच्चियों का किया रेप

नवरात्र में हिंदू माता रानी की जयकार करते हैं। लोग कन्याओं का पूजन कर माता से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के छतरपुर में कन्या भोज के लिए मंदिर गई दो बहनों के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। आरोपित मुस्लिम समुदाय का है। यह घटना छतरपुर जिले के प्रकाश बमोरी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 साल और 11 साल की दो बहनें कन्याभोज के लिए मंदिर गई हुई थीं। मंदिर से वापस लौटते वक्त रफीक खान ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही छतरपुर एसपी सचिन शर्मा मौके पर पहुंचे। एसडीओपी शशांक जैन ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल आरोपित को राउंडअप कर लिया गया है। पुलिस को डर है कि घटना के चलते माहौल खराब न हो जाए।

संदर्भ : OpIndia

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *