Menu Close

राजस्थान : मौलवी ने मस्जिद में नाबालिग से किया रेप, कुएं में धकेल परिवार सहित फरार

राजस्थान के भिवाड़ी में एक मौलवी पर रेप का आरोप लगा है। है। आरोप है कि भिवाड़ी के एक गांव की मस्जिद के मौलवी ने 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप किया और फिर उसे कुएं में धकेल फरार हो गया। इस घटना के 7 दिन बाद पीड़ित बालिका के परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज करा कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है।

‘दैनिक भास्कर’ की खबर के अनुसार,  भिवाड़ी सीओ हरिराम कुमावत ने जानकारी दी है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने मौलवी जफरु के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वह मूल रूप से हरियाणा के पुन्हाना इलाके के बिसरु गांव का रहने वाला है। अलवर में वह परिवार सहित रहता था। शिकायत में कहा गया है कि अप्रैल 1, 2021 की रात मौलवी उसकी 14 साल की बेटी को घर से मस्जिद में ले गया।

पिता ने अपनी तहरीर में बताया है कि मौलवी ने मस्जिद में ही उसकी बेटी के साथ रेप किया। रात लगभग साढ़े 3 बजे लड़की के परिजन उसे खोजते हुए पहुंचे तो आरोपित ने पीड़िता को कुआँ में धक्का दे दिया। लड़की ने कुएं में गिरने के बाद शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण वहां जुट गए और बड़े जतन के बाद किसी तरह उसे कुएं से निकाला। पीड़िता का पिता ट्रक ड्राइवर है।

पिता ने कहा है कि घटना के समय वो घर पर नहीं था और कहीं बाहर काम से गया हुआ था। उसके लौटने के बाद परिजनों ने उसे इस घटना से अवगत कराया, इसीलिए रिपोर्ट दर्ज कराने में एक सप्ताह लग गए। CO ने बताया कि लड़की के मेडिकल परीक्षण के बाद बयान दर्ज किया जा रहा है। आरोपित मौलवी जफरु परिवार सहित फरार हो गया है। उसके 2 बच्चे भी हैं। मौलवी की तलाश में पुलिस की 2 टीमें लगी हैं।

संदर्भ : OpIndia

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *