Menu Close

नौशाद उर्फ सुहैल पर NSA के तहत चलेगा मामला, मेरठ में लोगों को खिलाता था थूक वाली रोटियां

उत्तर प्रदेश में शादी समारोहों में थूक लगा कर रोटियाँ बनाने वाले नौशाद के ऊपर ‘राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA)’ के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। नौशाद उर्फ़ सुहैल फ़िलहाल न्यायिक हिरासत में है और पुलिस ने NSA लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हिन्दू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने माँग की थी कि नौशाद पर रासुका की कार्रवाई की जाए। उनकी शिकायत पर ही ये कार्रवाई हुई है।

वहीं हाल ही में भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर ने भी विधानसभा में नौशाद उर्फ़ सुहैल पर रासुका लगाने का मुद्दा उठाया, जिसके बाद ये मामला राज्य भर में चर्चा का विषय बना। मेडिकल थाने के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने जानकारी दी है कि नौशाद पर रासुका लगाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है और इसके लिए अभियोजन अधिकारियों से भी राय ली जा रही है। कई मामले पहले से दर्ज हैं, जिसमें NSA जोड़ा जाएगा।

नौशाद उर्फ़ सुहैल ने पुलिस को दिए गए बयान में आरोपों को गलत बताते हुए दावा किया कि गंदगी न गिरे, इसलिए तंदूर में रोटी डालते वक्त उसे बार-बार झुकना पड़ रहा था। वहीं थाने के एक वायरल वीडियो में वो कहता दिख रहा है कि वो 10-15 सालों से रोटी बना रहा है और उतने ही समय से रोटियों पर थूक भी लगा रहा है। मेरठ में थूक लगा कर रोटी बनाने के मामले में गिरफ्तार नौशाद के पिता का नाम अख्तर है।

संदर्भ : OpIndia


लोगों को पिछले 10-15 सालों से थूक वाली रोटियाँ खिला रहा था नौशाद : जाँच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के मेरठ में थूक कर रोटी बनाए जाने के वीडियो वायरल होने के बाद पकड़े गए नौशाद ने खुलासा किया है कि वो पिछले 10-15 वर्षों से विभिन्न शादी समारोहों में इस तरह की हरकत कर रहा था। थाने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसने बताया है कि वो 10-15 सालों से रोटी बना रहा है और उतने ही समय से रोटियों पर थूक भी लगा रहा है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

पुलिस उक्त वीडियो के बारे में और अधिक जानकारी जुटा रही है। 16 फरवरी को आयोजित शादी समारोह में समर गार्डन लिसाड़ीगेट निवासी नौशाद का वीडियो वायरल होने के बाद महामारी एक्ट के तहत उसे दबोचकर 14 दिनों की रिमांड पर जेल भेज दिया गया था। नौशाद के साथ शादी समारोह में लगे ठेकेदारों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। वो शहर की कई मंडपों और शादियों में खाना बना चुका है।

साथ ही, नौशाद अलग-अलग ठेकेदारों के साथ इस तरह के कार्यक्रमों में जाता था। मोहम्मद नौशाद से जुड़े अन्य लोगों के साथ भी पूछताछ की जाएगी। नौशाद के मोबाइल की कॉल डिटेल्स भी जुटाई गई है। पुलिस उससे जुड़े लोगों को पकड़ कर पूछताछ करेगी क्योंकि उसे संदेह है कि शहर में इस तरह का पूरा का पूरा गैंग कार्य कर रहा हो सकता है। सबसे पहले उसे ले जाने वाले ठेकेदारों से पूछताछ होगी।

बता दें कि मेरठ में थूक लगा कर रोटी बनाने के मामले में गिरफ्तार नौशाद के पिता का नाम अख्तर है। हिरासत में लेकर जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि इस वीडियो में दिख रहा शख्स वही है और उसने ही इस तरह की हरकत की है। इस मामले में ‘हिन्दू जागरण मंच’ के सचिन सिरोही ने हाजा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कोरोना वायरस संक्रमण महामारी का भी जिक्र किया था।

संदर्भ : OpIndia


मेरठ : विवाह समारोह में थूक लगा कर तंदूरी रोटी सेंकने वाला नौशाद उर्फ सोहैल गिरफ्तार

February 21, 2021

मेरठ में एक शादी समारोह में थूक लगा कर रोटी बनाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित का नाम नौशाद उर्फ़ सुहैल है, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद उसे मेरठ पुलिस ने दबोचा। इस मामले में ‘हिन्दू जागरण मंच’ के सचिन सिरोही ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उक्त वीडियो अरोमा गार्डन गढ़ रोड का है, जिसके बारे में हाजा थाने में मामला दर्ज कराया गया था।

उन्होंने अपनी लिखित तहरीर में बताया था कि नौशाद उर्फ़ सोहैल शादी समारोह में तंदूर की रोटियाँ बनाते समय थूक कर तंदूर में सेंक रहा था। उन्होंने अपनी शिकायत में कोरोना वायरस संक्रमण महामारी का भी जिक्र किया था। ऐसे कृत्यों को महामारी एक्ट के तहत जानबूझ कर संक्रमण फैलाने के प्रयास में गिना जा सकता है। साथ ही उन्होंने इसे समाज के विरुद्ध भी करार दिया था। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर कार्रवाई की।

महामारी अधिनियम के तहत इस मामले को पंजीकृत कर पुलिस ने विवेचना की। कई हिन्दू संगठनों और कार्यकर्ताओं ने इस मामले में रोष जताया। पुलिस ने बताया है कि कानून-व्यवस्था को बनाने रखने के लिए कार्रवाई की गई और इस दौरान ये तथ्य सामने आया कि ये वीडियो मंगलवार (फरवरी 16, 2021) का है। आरोपित लिसाड़ी गेट मेरठ थाना क्षेत्र स्थित डहर स्मार गार्डन मोहल्ला का निवासी है।

मेरठ में थूक लगा कर रोटी बनाने के मामले में गिरफ्तार नौशाद के पिता का नाम अख्तर है। हिरासत में लेकर जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि इस वीडियो में दिख रहा शख्स वही है और उसने ही इस तरह की हरकत की है। पुलिस ने बताया कि उसकी गिरफ़्तारी के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। ये वीडियो मेडिकल क्षेत्र स्थित एक मैरिज हॉल का है। फ़िलहाल नौशाद उर्फ़ सुहैल को जेल भेज दिया गया है और उससे कड़ी पूछताछ की गई है।

संदर्भ : OpIndia

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *