Menu Close

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने पार की क्रूरता की हदें

अम्मान – कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ‘आईएस’ ने क्रूरता की नई हदें पार करते हुए इस बार माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का इस्तेमाल करके जार्डन के बंधक बनाए गए पायलट की हत्या करने के तरीकों पर लोगों से सुझाव मांगे हैं।

इराक और सीरिया जैसे देशों में तांडव मचाने वाले इस संगठन ने वर्चुअल दुनिया में भी अपने आतंक की धमक देनी शुरू कर दी है। उसके समर्थकों ने अरबी भाषा में लिखे गए एक पोस्ट को हजारों बार दोबारा ट्विट किया है जिसमें लिखा गया है.. जार्डन के पायलट को मारने के तरीके पर अपना सुझाव दें।

इस पोस्ट के बाद आईएस के कई समर्थकों ने मोआज के नाम से जाने जाने वाले पायलट फ स्र्ट लेफ्टिनेंट मुआथ अल खासेसबेह को मारने के तरीके बताते हुए बड़ी ही वीभत्स तस्वीरें और कई सुझाव पोस्ट किए हैं। जार्डन के इस पायल को आईएस ने गत 24 दिसंबर को बंधक बनाया था। पायलट का विमान सीरिया के रक्का प्रांत में गिरा था, जो आईएस के कब्जे वाले इलाकों की राजधानी मानी जाती है। 

आईएस ने इस विमान को मार गिराने का दावा किया है लेकिन अमेरिका ने उसके इस दावे को खारिज किया है। आईएस ने साथ ही पायलट के एक साक्षात्कार को अपनी मासिक अंग्रेजी भाषा की पत्रिका ‘दाबिक’ में प्रकाशित किया है। इसमें उससे पूछा गया है कि क्या तुम्हें पता है कि आईएस तुम्हारे साथ क्या करेगा और वह इसका जवाब देता है..हां, वह मुझे मार देगा। 

पायलट ने बताया कि उसका एफ 16 विमान किसी मिसाइल से टकराकर गिरा है। उसने साथ ही वायु सेना के अड्डे पर बितायी अपनी जिंदगी के कुछ पलों को भी बताया है. उसने बताया कि वहां वह अमेरिकी सैनिकों के साथ खाना खाता था। जार्डन ने अभी इस साक्षात्कार के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है. आईएस ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के किसी पायलट को बंधक बनाया है।

स्त्रोत : पंजाब केसरी 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *