मेरठ में गंगानगर स्थित एक कॉलेज में एक छात्रा को लेकर छात्र गुटों में बवाल हो गया। एक छात्र हथियारों से लैस 35 युवकों को साथ लेकर कॉलेज पहुंच गया। पुलिस ने घेराबंदी कर नौ युवकों को गिरफ्तार कर लिया। युवकों से लव जिहाद और धर्म परिवर्तन संबंधित पत्र बरामद होने से सनसनी फैल गई।
पुलिस के मुताबिक सोमवार कॉलेज में एक छात्रा को लेकर छात्र अशरफ अब्बास और विशाल में मारपीट हो गई थी। अशरफ मंगलवार दोपहर 35 युवकों के साथ कॉलेज पहुंचा। युवकों के हाथ में तमंचे, बंदूक, राइफल, चाकू और हॉकी डंडे थे। युवकों ने कॉलेज में छात्र विशाल की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।
हथियार से लैस युवकों को देखकर एक छात्र ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। गंगानगर चौकी इंचार्ज ओमवीर गुप्ता समेत पांच पुलिसकर्मियों को लेकर कालेज पहुंचे।
स्त्रोत : अमर उजाला








