Menu Close

दुबई से लौटे विमान यात्री से 9 किलो सोना बरामद

पौष शुक्लपक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

कोझिकोड – केरल के कालिकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास कस्टम विभाग की खुफिया इकाई ने शुक्रवार को एक विमान यात्री से 9 किलो सोना जब्त किया। सोने की कीमत लगभग पौने तीन करोड़ रूपए हैं।

हवाई खुफिया विभाग के सूत्रों ने बताया किदुबई से एयर इंडिया एक्प्रेस फलाइट नंबर आई एक्स 344 से सुबह यहां आए सादात नाम के व्यकि्त से सोना बरामद हुआ है। सोना रिचार्जेबल पंखे और लाइट की बैटरी के अंदर छिपा कर लाया गया था।

सादात को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। केन्द्र सरकार ने जब से विदेशाें से सोना लाए जाने के नियमों को कड़ा किया है तब से केरल के तीनों अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से भारी मात्रा में सोना जब्त किया गया है।

स्त्रोत : राजस्थान पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *