Menu Close

दम है तो दाऊद को लादेन की तर्ज पर उठाकर लाओ : शिवसेना

पौष शुक्ल पक्ष दशमी, कलियुग वर्ष ५११६

Modi_Thakreमुंबई : शिवसेना ने देश के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार से सवाल किया है कि क्‍या दाऊद के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी? क्‍या ओसामा बिन लादेन के खिलाफ की गई अमेरिकी कार्रवाई की तरह ही भारत सरकार भी कोई कदम उठा पाएगी?

इस तरह शिवसेना ने पार्टी मुखपत्र ‘सामना’ में लेख लिखकर दाऊद के बहाने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। मालूम हो, बीते दिनों दाऊद का एक ऑडियो सामने आया था। उसके बाद से साफ है कि दाऊद कराच में है। इसके बाद सरकार ने कहा था कि वो पाकिस्तान से मांग करेगी कि दाऊद को भारत के हवाले किए जाए।

इच्छाशक्ति पर उठाए सवाल

केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने इस बहाने सरकार की इच्छाशक्ति पर भी सवाल उठाए हैं। सरकार कहती रही है कि उसकी दाऊद पर नजर है। इसी संबंधी में पूछा गया है कि क्या भारत उसी तरह पाकिस्तान में घुस कर दाऊद पर कार्रवाई कर पाएगा, जैसा कि अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन को लेकर किया था।

स्त्रोत : नईदुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *