Menu Close

महाराष्ट्र : मुरबाड (जनपद ठाणे) में हिन्दू धर्मजागृति सभा उत्साह में सम्पन्न !

पौष शुक्ल पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६

धर्मांतरित हिन्दुओंके विषय में हिन्दूद्रोही और माध्यम एक भी शब्द क्यों नहीं बोलते ? –  भाजप के डॉ. उपेंद्र डहाके का प्रश्न

बाएसें सौ. कविता पाटील, श्री. प्रसाद वडके और दीपप्रज्वलन करते हुए डॉ. उपेंद्र डहाके

मुरबाड-ठाणे (महाराष्ट्र) : भाजप के डॉ. उपेन्द्र डहाके ने प्रश्न किया है कि हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनोंने कुछ दिन पूर्व हिन्दू धर्म से अन्य धर्म में गए हुए लोगोंको स्वधर्म में लेने के लिए शुद्धिकरण कार्यक्रम आयोजित किया था । इसपर हिन्दूद्रोही और माध्यमोंने कोलाहल किया; परन्तु गत सैकडों वर्षोंसे धर्मांध तलवार दिखा कर तथा ईसाई धन का दुरुपयोग कर हिन्दुओंको भय दिखा कर धर्मपरिवर्तन कर रहे हैं ।

इस विषय में ये हिन्दूद्रोही और प्रसारमाध्यम एक शब्द भी नहीं बोलते ।

डॉ. उपेन्द्र डहाके ने कहा कि इसके लिए हिन्दुओंको संगठित होकर, धर्मशिक्षा लेकर तथा धर्माचरण करने से भारत हिन्दू राष्ट्र बनने में समय नहीं लगेगा । डॉ. डहाके मुरबाड स्थित उगळे वैश्य समाज सभागृह में २६ दिसम्बर को आयोजित हिन्दू धर्मजागृति सभा में बोल रहे थे । इस अवसरपर हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. प्रसाद वडके और सनातन संस्था की श्रीमती कविता पाटील ने मार्गदर्शन किया । इस समय १३० धर्माभिमानी उपस्थित थे । सभा के पश्चात् ली जानेवाली बैठक में ३५ धर्माभिमानी उपस्थित थे । इस समय उन्होंने मुरबाड तहसील में ८ स्थानोंपर धर्मशिक्षा वर्ग, ३ स्थानोंपर स्वसुरक्षा प्रशिक्षण वर्ग तथा एक स्थानपर बालसंस्कार वर्ग प्रारम्भ करने की मांग की । २६ जनवरी को २ स्थानोंपर क्रांतिकारियोंकी प्रदर्शनी लगाने का नियोजन किया ।

धर्मांधोंके आक्रमण से रक्षा होने के लिए हिन्दू राष्ट्र ही चाहिए ! – प्रसाद वडके

लोकराज्य के माध्यम से हिंदुओंको अच्छे दिन देखने को मिलेंगे, ऐसा न समझें । आज आयएसआयएस के आतंकवादी अनेक भयानक कृत्य कर रहे हैं । उसका सामना करना हो तथा उनसे स्वयं की रक्षा करनी हो तो हिन्दू राष्ट्र ही चाहिए !

हिन्दू राष्ट्र के धर्मयज्ञ के लिए भक्ति करें ! – श्रीमती कविता पाटील

हिन्दू राष्ट्र एक धर्मयज्ञ है उसमें सम्मिलित होने के लिए भक्ति करनी पडेगी । यदि प्रत्येक व्यक्ति साधना करे तो अपने प्रत्येक कार्य को ईश्वर का आधार प्राप्त होगा तथा हम सफल होंगे ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *