Menu Close

पाकिस्तान ‘पाकव्याप्त कश्मीर’ के नागरिकों के साथ जानवरों के समान बर्ताव कर रहा है !

पाकव्याप्त कश्मीर के कार्यकर्ता ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में प्रस्तुत किए उन पर होनेवाले अत्याचार !

भारत के पाकप्रेमी क्या कुछ बोलेंगे ? भारत का अन्न खाकर पाक का गुणगान करनेवाले क्या पाक की यह खरी मानसिकता जानेंगे ?

जिनेवा (स्विटजरलैंड) – पाकव्याप्त कश्मीर के कार्यकर्ता सज्जाद राजा ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में बताया कि पाकिस्तान ‘पाकव्याप्त कश्मीर’ के नागरिकों के साथ जानवरों के समान बर्ताव कर रहा है । पाक ने हमारी स्वतंत्रता छीन ली है तथा हमारी आवाज दबाने का प्रयत्न किया जा रहा है; परंतु हमारी आवाज सुनी जाएगी, ऐसा विश्वास है । इस समय उनके आंसू रुक नहीं रहे थे । उन्होंने विनती की ‘संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद पहल कर ये अत्याचार रोके ।’

सज्जाद राजा आगे बोले कि,

१. ‘आजाद कश्मीर निर्वाचन कानून’ ने पाकव्याप्त कश्मीर के नागरिकों के सर्व संवैधानिक, नागरिक और राजनीतिक अधिकार छीन लिए हैं ।

२. अधिकारों के लिए लडने के कारण हमें हमारे ही घर में ‘देशद्रोही’ घोषित किया गया है । हमारी राजनीतिक बातें अवैध घोषित की जा रही हैं । इसलिए पाक सेना को हमारे लोगों की हत्या करने की छूट मिल रही है ।

३. पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में सीमा के दोनों ओर के युवकों को भडकाने का काम कर रहा है । भारत के साथ लडने के लिए उन्हें तैयार किया जा रहा है ।

४. पाकिस्तान पाकव्याप्त कश्मीर के आतंकदियों को आश्रय दे रहा है तथा वहां से अभी भी कार्रवाइयां चल रही हैं ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *