Menu Close

`लड़कियों के जिंस पहनने पर पाबंदी उचित`: अंबिका पाठक, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष, ब्राम्हण समाज

jeansजयपुर – ब्राह्मण समाज राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अम्बिका प्रकाश पाठक ने गुजरात में राजकोट की महापौर रक्षा बेलिया के लड़कियों के जिन्स पहनने पर पाबन्दी लगाने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे साहसिक कदम करार दिया है। 

पाठक ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि महापौर का यह कदम भारतीय संस्कृति की सुरक्षा के लिए पहला साहसिक कदम है। उन्होंने कहा कि अर्धनग्न पौशाकें और तंग जिन्स का पहनावा अपराधवृत्ति को खुला निमंत्रण दे रहा है। 

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति पर आघात करने वाली आधुनिक पोशाकों से दुष्कर्म, व्यभिचार और देहशोषण जैसी आपराधिक वारदातें बढ़ रही हैं । उन्होंने राजस्थान सरकार से मांग की है कि कड़ा कानून बनाकर लड़कियों एवं महिलाओं पर अर्धनग्न पोशाकें पहनने पर पाबन्दी लगाएं।

स्त्रोत : राजस्थान पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *