Menu Close

१,००० आईएस लड़ाकों को मारने के लिए हवाई हमलों में खर्च हुए ६३,७८५,४५०,००० रूपए

पौष शुक्ल पक्ष अष्टमी, कलियुग वर्ष ५११६

वाशिंगटन : अमरिका और गठबंधन देशों ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ हवाई हमलों में अब तक एक अरब डॉलर (६२०० करोड़ रूपए) तक खर्च कर दिए हैं। रोजाना इस ऑपरेशन पर ८.१ मिलियन अमरीकन डॉलर खर्च हो रहे हैं। सीरियाई ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्युमन राइट्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पिछले तीन महीने से जारी हवाई हमलों में अब तक १२०० लोगों की मौत हो चुकी है और ८०० लोग घायल हो गए हैं।

ऑब्जर्वेटरी ने बताया कि हवाई हमलों में अब तक एक हजार से ज्यादा आईएस लड़ाकों को भी मार दिया गया है। करीब आठ सौ लोग घायल हो गए। उनका मानना है कि घायलों की संख्या और अधिक हो सकती है। मरने वालों में अधिकत्तर आईएसआईएस के लड़ाके शामिल हैं। ५२ मृतकों में आठ महिलाएं और पांच बच्चे हैं। इनकी अल-रक्का और रिफाइनरी के इलाकों में हवाई हमलों में मौत हो गई। इस महीने तक के आंकड़ों के आधार पर अमरिका ने सीरिया में अब तक ४८८ हवाई हमले किए हैं।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *