Menu Close

इस्लामिक स्टेट में शामिल होने जा रही थी १० साल की बच्ची !

पौष शुक्ल पक्ष अष्टमी, कलियुग वर्ष ५११६

जकार्ता – इंडोनेशिया की एक १० साल की लड़की इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल होने के लिए सीरिया जा रही थी। जकार्ता हवाई अड्डे से दोहा के लिए उड़ान भरने से पहले पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

जकार्ता पुलिस के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि इस लड़की के अलावा हवाई अड्डे से पांच और लोगों को हिरासत में लिया गया है। ये सभी लोग मैकैस्सर के रहने वाले हैं। पुलिस को अंदेशा है कि इनके संपर्क के कई लोग पहले भी आईएस में शामिल हो चुके हैं।

खबर लिखे जाने तक पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी थी। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार दर्जनों इंडोनेशियाई नागरिक सीरिया और इराक में आईएस की ओर से लड़ रहे हैं।

अमेरिका ने गिराए हथियार

बगदाद – इराक में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कब्जे वाले इलाके में अमेरिका द्वारा हथियार गिराने का मामला सामने आया है। प्रेस टीवी के अनुसार शुक्रवार को सलाहुद्दीन प्रांत के यातरीब और बलाद जिले में अमेरिकी हेलीकॉप्टरों ने हथियारों के बक्से गिराए। इन इलाकों पर आईएस का कब्जा है।

इससे पहले अक्टूबर में एक वीडियो सामने आया था जिसमें सीरिया के कोबानी में अमेरिकी सेना द्वारा गिराए गए हथियारों के साथ आईएस लड़ाके नजर आए थे। उस समय अमेरिका ने कहा था कि ये हथियार कुर्द बलों के लिए गिराए गए थे।

स्त्रोत : नई  दुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *