Menu Close

बेंगलुरु ब्लास्ट : इंडियन मुजाहिद्दीन के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

terror_in_india_320बेंगलुरु : बेंगलुरु ब्लास्ट मामले में बेंगलुरु पुलिस ने इंडियन मुजाहीदीन के दो आरोपियों को बेंगलुरु से और एक को भटकल से हिरासत में ले लिया है। बेंगलुरु ब्लास्ट मामले में बेंगलुरु पुलिस ने इंडियन मुजाहीदीन के दो आरोपियों को भटकल से हिरासत में ले लिया है।  बेंगलुरु में पिछले साल दिसंबर में 28 तारीख को ब्लास्ट हुआ था, जिसमें एक महिला की मौत हो गयी थी। यह विस्फोट बेंगलुरु चर्चा स्ट्रीट के एक रेस्त्रां के बाहर हुआ था। यह विस्फोट कम तिव्रता वाले परिष्कृत विस्फोटक से किया गया था।

पूर्व में इस मामले में खबर आयी थी कि एनआइए बेंगलुरु ब्लास्ट मामले में पटना व बोधगया सीरियल ब्लास्ट के जेल में बंद आरोपियों से भी पूछताछ किया। इस विस्फोट के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजेजू ने इसे आतंकी विस्फोट करार दिया था। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, एवं आइबी व एनआइए प्रमुख व गृह सचिव के साथ बैठक की थी।

स्त्रोत : प्रभात खबर


१ जनवरी २०१५

बेंगलूरू को फिर दहला सकते हैं आतंकी ! दो और धमाकों की दी धमकी

बेंगलूरू – रविवार शाम को बम धमाके से दहला बेंगलूरू एक बार फिर आतंकी हमलों का शिकार हो सकता है। बम धमाके के एक दिन बाद सोमवार को एक टि्वट ने पुलिस अधिकारियों के कान खड़े कर दिए। अब्दुल नामक एक व्यक्ति ने टि्वटर पर बेंगलूरू बम धमाके की जिम्मेदारी लेते हुए अगले दो दिनों में दो और धमाके करने की धमकी दी है। साथ ही उसने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे इसे रोक सकते हैं तो रोक लें। यह ट्वीट गृहमंत्री राजनाथ सिंह और शहर के एक टीवी चैनल को किया गया है। 

ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पुलिस आयुक्त अभिषेक गोयल ने ट्वीट किया। गोयल ने कहा कि अब्दुल के इस नवीनतम ट्वीट के बारे में बेंगलूरू शहर पुलिस को जानकारी है। इस ट्वीट की जांच की जा रही है। ट्वीट को लेकर डरने की कोई बात नहीं। इसी बीच पुलिस आयुक्त एमएन रेड्डी ने भी लोगों से अपील है कि वे अफ वाहों से दूर रहें।

हालांकि, बेंगलूरू पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को पकड़ने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि सोमवार को ट्वीट भेज जिम्मेदारी लेने वाला इंजीनियरिंग का छात्र निकला। पुलिस के अनुसार नाबालिग यह छात्र इंजीनियरिंग कर रहा है। इसने अब्दुल नामक व्यक्ति के नाम से गृह मंत्री राजनाथ सिंह और शहर के एक टीवी चैनल को ट्वीट कर बम धमाके की जिम्मेदारी ली थी। उसने अगले दो दिनों में दो और धमाके करने की चुनौती भी दी थी। 

गौरतलब है कि रविवार शाम को चर्च स्ट्रीट इलाके में एक बम विस्फोट हुआ था। विस्फोट में एक महिला की मौत हो गई थी जबकि दो अन्य घायल हो गए थे। धमाके पर प्रतिक्रिया देते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो एनआईए से जांच करवाई जाएगी। 

गौरतलब है कि रविवार शाम को चर्च स्ट्रीट इलाके में एक बम विस्फोट हुआ था। विस्फोट में एक महिला की मौत हो गई थी जबकि दो अन्य घायल हो गए थे। धमाके पर प्रतिक्रिया देते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो एनआईए से जांच करवाई जाएगी।

स्त्रोत : पत्रिका


अद्ययावत

बेंगलुरु धमाका एक आतंकी हमला : गृह राज्‍यमंत्री, कई शहरों में हाई अलर्ट

बेंगलुरु- बेंगलुरु में हुए बम ब्‍लास्‍ट को गृह राज्‍य मंत्री किरण रिजीजू ने आतंकी हमला बताया है। उन्‍होंने कहा कि हमें सुरक्षा इंतजाम और मुस्‍तैदी बढ़ाने की जरूरत है। यह निश्चित रूप से आतंंकी हमला था।

बेंगलुरु में रविवार रात 8।30 बजे चहल-पहल वाले चर्च स्ट्रीट इलाके में धमाका हुआ था। इसमें चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक महिला की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने एक रेस्टोरेंट के बाहर हुए इस धमाके को कम तीव्रता का बताया है। पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। संदेह जाहिर किया गया है कि सिमी के फरार संदिग्ध आतंकियों का इसमें हाथ हो सकता है। बम धमाके के बाद दिल्ली, कोलकता, मुंबई सहित देश भर के प्रमुख शहरों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, बम धमाका कोकोनट ग्रोव रेस्टोरेंट के पास नाले में हुआ था। धमाके में कम तीव्रता के आईईडी का प्रयोग किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स औऱ आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बम निरोधक दस्ते द्वारा इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी गई है।

हादसे में तमिलनाडु की महिला भवानी (35) और कार्तिक (25) नाम का युवक घायल हुो गए थे।दोनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक कार्तिक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर


अद्ययावत

२८ दिसंबर २०१४

बेंगलूरु के चर्च स्ट्रीट इलाके में ब्लास्ट, १ की मौत, ३ घायल

बेंगलुरु – बेंगलुरु में चर्च स्ट्रीट पर कोकोनट ग्रोव नाम के रेस्तरां के पास कम तीव्रता वाले विस्पोट की खबर मिली है। पुलिस इस ब्लास्ट में दो लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायल होने में एक भवानी नाम की महिला और व्यक्ति शामिल है। धमाके के कारणों का अभी पता नहीं चला है। हालांकि मौके पर पुलिस के आला आधिकारी पहुंच चुके हैं।

पुलिस का कहना है कि ब्लास्ट में आईईडी का इस्तेमाल किया गया है। घायलों को फौरन अस्पताल ले जाया गया। ये घटना आज रात 8:30 बजे हुई हैं। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है ।

स्त्रोत : एबीपी न्यूज

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *