Menu Close

पाकिस्तान को एक अरब डॉलर की मदद देगा अमेरिका !

पौष शुक्ल पक्ष अष्टमी, कलियुग वर्ष ५११६

pakistan_americaवॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पिछले दिनों जिस रक्षा नीति पर हस्ताक्षर किए हैं उसमें पाकिस्तान के लिए भी एक बिलियन डॉलर की रकम को भी मंजूरी दे दी गई है। लेकिन अमेरिका ने पाक को ये रकम देते हुए उसके सामने कुछ शर्तें भी रख दी हैं।

इन शर्तों के तहत पाकिस्तान को अपने देश में मौजूद आतंकी ताकतों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी और साथ ही साथ उसे हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ और सख्त होना होगा। लेकिन गौर करने की बात ये है कि अमेरिका ने लश्कर-ए-तैयबा यानी जमात-उल-दावा, लश्कर-ए-जांगवी जैसे दूसरे आतंकी संगठनों का जिक्र नहीं किया जो पाकिस्तान की सरजमीं से भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देते हैं।

स्त्रोत : आयबीएन खबर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *