Menu Close

केरल में हम कराते रहेंगे घर वापसी : विश्व हिन्दु परिषद

पौष शुक्ल पक्ष सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११६

केरल में हम कराते रहेंगे घर वापसी

तिरुवनंतपुरम (केरला) : विश्व हिन्दू परिषद ने घोषणा की है कि केरल में घर वापसी का प्रोग्राम जारी रहेगा। वीएचपी ने शनिवार को जबरन धर्मांतरण के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जो वापस आना चाहते हैं उन्हें हम वापसी कराते रहेंगे। वीएचपी के राज्य महासचिव भार्गव राम ने कहा कि कुछ लोगों के समूह को हम अगले साल एक जनवरी को एक प्रोग्राम में हिन्दू बनाएंगे।

भार्गव ने कहा कि घर वापसी कोई नई बात नहीं थी। इस पर विवाद कांग्रेस और लेफ्ट ने जम्मू-कश्मीर चुनाव को देखते हुए राजनीतिक फायदे के लिए किया। इन्होंने आरोप लगया कि हिन्दू को ईसाई या मुसलमान लालच देकर बनाया जा रहा है। वीएचपी ने हाल ही में केरल में कुछ लोगों को हिन्दू बनाया था तब से यहां भी घर वापसी का मुद्दा गर्म है।

‘बहू लाओ, बेटी बचाओ’ कैंपेन

दूसरी तरफ लव जिहाद का मुकाबला करने के लिए बजरंग दल ने ‘बहू लाओ, बेटी बचाओ’ कैंपेन शुरू करने का ऐलान किया। सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, केरल और कर्नाटक में भी चलेगा ‘बहू लाओ, बेटी बचाओ’ कैम्पेन। बीजेपी ने खुद को बजरंग दल की मुहिम से अलग किया। कहा, ‘दूसरे गुटों की गतिविधियों के लिए पार्टी को जिम्मेदार नहीं माना जाना चाहिए।’

स्त्रोत : नवभारत टाईम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *