Menu Close

अब लव जिहाद नहीं ‘बहू लाओ बेटी बचाओ’ अभियान चलेगा : बजरंग दल

पौष शुक्ल पक्ष सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११६

नई देहली : धर्मांतरण और घर वापसी का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि लव जिहाद से निपटने के लिए बजरंग दल अजीबोगरीब मुहिम शुरु करने जा रहा है। बजरंग दल बहू लाओ बेटी बचाओ अभियान शुरु करने जा रहा है। गौरतलब है कि बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद की युवा वाहिनी है।

अंग्रेजी अखबार की एक रिपोर्ट की मानें तो पूरे उत्तर प्रदेश में बजरंग दल बहू लाओ बेटी बचाओ अभियान की शुरुआत करने जा रहा है। १७ फरवरी २०१५ से शुरु होने वाले इस अभियान का मुख्य मकसद लव जिहाद के खिलाफ मुहिम शुरु करना है। इस अभियान में हिंदू लड़को को मुसलमान, ईसाई या अन्य समुदायों की लड़कियों से शादी करके अपने घर लाने की अपील की जाएगी।

बहू लाओ बेटी बचाओ अभियान : अज्जु चौहान, बजरंग दल

बजरंग दल के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि लव जिहाद के जरिए मुसलमान हमारी बेटियों को धोखा देते हैं। लेकिन बहू लाओ बेटी बचाओ अभियान में हम अन्य समुदायों की बेटियों की सम्मान की रक्षा करेंगे। उन्हें शादी के बंधन में बाधेंगे, और जो जोड़े ऐसे संबंधों में है उनकी मदद की जाएगी। कुछ इसी तरह का अभियान कर्नाटक और केरल में भी हिंदू संगठनों ने चलाने की बात कही है।

स्त्रोत : वन इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *