Menu Close

केरल में ५८ लोगों ने अपनाया महान हिंदू धर्म !

पौष शुक्ल पक्ष षष्ठी, कलियुग वर्ष ५११६

ghar_wapsiनर्इ देहली – धर्मांतरण की घटनाएं सामने आने का सिलसिला क्रिसमस के दिन भी जारी रहा। केरल के कोट्टयम जिले में क्रिसमस के दिन कम से कम ५८ लोगों ने हिंदू धर्म अपना लिया।

विश्व हिंदू परिषद की पहल पर दो मंदिरों में जो लोग हिंदू बने, उनमें से अधिकतर ईसाई परिवारों के हैं। धर्म बदलने वाला एक व्यक्ति मुस्लिम बताया जाता है।

विहिंप के जिला अध्यक्ष बालचंद्रन पिल्लै ने कहा कि २० परिवारों के कम से कम ४२ सदस्यों ने पोनकुन्नम के पुथियाकावू देवी मंदिर में हिंदू धर्म अपनाया। वहीं तिरनकारा के श्रीकृष्ण स्वामी मंदिर में आयोजित एक और समारोह में 16 लोग हिंदू बन गए।

पिल्लै ने कहा कि धर्मांतरण करने वाले लोग वाइकोम, कुमारक्कम और कांजीरापल्ली के हैं और अपनी इच्छा से हिंदू धर्म में आए हैं। अन्य स्थानों पर भी ऐसे समारोह आयोजित किये जा रहे हैं।

बुधवार को ११ लोगों ने अलप्पुझा जिले में कायमकुलम के पास हिंदू धर्म अपनाया था। साथ ही जिले में २१ दिसंबर को अनुसूचित जाति के आठ परिवारों के ३० लोगों ने धर्म परिवर्तन किया था।

धर्मांतरण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने बीते दिन कहा था कि इस परिस्थिति में सरकारी हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है।

स्त्रोत : आजतक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *