Menu Close

शिवसेना ने किया धर्मांतरण निरोधक कानून का समर्थन

मुंबई – केंद्र सरकार द्वारा धर्मांतरण निरोधक कानून बनाए जाने की कोशिशों का शिव सेना ने समर्थन किया है। शिव सेना ने गरीबी और शिक्षा के अभाव को धर्मांतरण के लिए औजार के तौर पर इस्तेमाल किए जाने का जिक्र करते हुए धर्मांतरण को रोकने के लिए एक मजबूत कानून की जरूरत है।

शिव सेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए कहा है कि ‘जो काम (धर्मांतरण) हिंदू संगठन खुले आम कर रहे हैं, उसे ईसाई मिशनरी और मुस्लिम विद्वान चुपचाप कर रहे हैं। यदि ऐसा नहीं है तो, लाखों आदिवासियों और गरीब तबके के लोगों का धर्म नहीं बदला होता।’

शिव सेना ने सवाल उठाया है कि कौन सा कानून गरीबी और शिक्षा के अभाव को धर्मांतरण की वजह के तौर पर इस्तेमाल करने की इजाजत देता है? इसी कारण धर्मांतरण रोधी एक मजबूत कानून का स्वागत करना जरुरी है जो इसे होने से रोक सके।’

स्त्रोत : नवभारत टाईम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *