Menu Close

२०२१  तक नहीं बचेंगे देश में ईसाई और मुसलमान – राजेश्वर सिंह, धर्म जागरण समिति

पौष शुक्ल पक्ष पंचमी , कलियुग वर्ष ५११६

लखनऊ – आगरा धर्मातरण का मुद्दा अभी थमा भी नहीं था कि धर्म जागरण समिति के नेता ने फिर एक भड़काऊ बयान देकर खलबली मचा दी है।

एक निजी टीवी चैनल पर चली खबर के मुताबिक समिति के नेता राजेश्वर सिंह सोलंकी ने कहा कि ३१  दिसंबर २०२१  तक वे ईसाई और मुसलमानों का भारत से खात्मा कर देंगे। सोलंकी यही नहीं रूके और उन्होंने कहा कि ईसाईयों और मुस्लिमों को भारत में रहने का कोई हक नहीं है।

२५  दिसंबर को अलीगढ़ में धर्मातरण कार्यक्रम के सवाल पर सोलंकी ने कहा कि इस कार्यक्रम को फिलहाल टाल दिया गया है, लेकिन बाद में इसे फिर से आयोजित किया जाएगा। सोलंकी का कहना था कि धर्म जागरण समिति चर्च का विरोध जारी रखेगी।

धर्मातरण पर सोलंकी ने कहा कि धर्मातरण से उनका मतलब किसी दूसरे धर्म के लोगों का धर्म परिवर्तन कराना नहीं है, बल्कि इसके जरिए वह उन हिन्दू लोगों की घर वापसी करा रहे हैं, जिन्होंने किसी दबाव या लालच की वजह से इस्लाम या ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया था।

गौरतलब है कि धर्मांतरण का मुद्दा इस समय देश भर में सुर्खियों में छाया हुआ है। लगातार कई दिनों से इस मुद्दे पर राज्यसभा और लोकसभा में जमकर हंगामा हो रहा है, जिससे सदन की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न हो रही है।

स्त्रोत : राजस्थान पत्रिका 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *